दुर्गापुर में गूंजी कराटे की गूँज ट्रेडिशनल समर कप 2026 में नन्हे योद्धाओं ने दिखाया दम

दुर्गापुर में गूंजी कराटे की गूँज ट्रेडिशनल समर कप 2026 में नन्हे योद्धाओं ने दिखाया दम

दुर्गापुर:इंडियन एकेडमी ऑफ शोतोकान कराटे (IASK) के तत्वावधान में दुर्गापुर चिल्ड्रेन्स एकेडमी, निर्झर सी-जोन में आयोजित दो दिवसीय “ट्रेडिशनल समर कप 2026” का भव्य समापन हुआ। 30 और 31 मई को आयोजित इस प्रतियोगिता में कराटे खिलाड़ियों ने अपने कौशल, अनुशासन और अदम्य साहस का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिता का माहौल पूरी तरह से उत्साह और सच्ची खेल भावना से सराबोर रहा। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित IASK के प्रमुख एवं 6th डैन ब्लैक बेल्ट, सेंसेई सौमेन चटर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक अनुशासित तरीका है।इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं भाजपा महिला मोर्चा की पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष, शुभ्रा प्रसाद ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। स्वयं कराटे का प्रशिक्षण ले रहीं और अपनी बेटियों को भी इस कला से जोड़ रहीं शुभ्रा प्रसाद ने लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए आगे आने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने सशक्त संदेश देते हुए कहा, "स्वस्थ, साहसी और आत्मविश्वासी लड़कियाँ ही एक सुंदर और सुरक्षित समाज का आधार होती हैं।इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षकों की पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की। सेंसेई शिव प्रसाद दत्त, विकास शर्मा, गंगा प्रसाद, बुलेट, उत्तम बनिक, प्रणब पाल और अमित के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का संचालन किया गया। वहीं, ऋतिक झा, देवादित्य दास, सामिंति कर, उर्वशी, ऋषि मुखर्जी, अनिरुद्ध मंडल, शुभजीत दे, देव परमार और श्रीमयी पाल के विशेष सहयोग ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।दो दिनों तक चले इस टूर्नामेंट ने यह साबित कर दिया कि दुर्गापुर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अनुशासन और लगन के साथ संघर्ष करने की यह भावना भविष्य में न केवल बेहतर कराटेकार तैयार करेगी, बल्कि एक अनुशासित पीढ़ी का निर्माण भी करेगी। आयोजकों ने सभी अभिभावकों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को एक अनूठी सफलता करार दिया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
7
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2